Microsoft Word में Font, Font Size, Font Color और Text Highlight Color का उपयोग text को visually attractive बनाने और पढ़ने में आसान बनाने के लिए किया जाता है। नीचें इन features का detailed explanation और उनका उपयोग करने का तरीका दिया गया है।

Font: Text Writing Style Change करना
MS Word में Font option की मदद से आप selected text की writing style को बदल सकते हैं। MS Word में default font ‘Calibri (Body)‘ set होता है। मैं personally ज्यादातर ‘Times New Roman‘ font का उपयोग करता हूँ।
MS Word में Font Change करने का तरीका:
- जिस text का आप font change करना चाहते हैं, सबसे पहले उसे select करें।
- फिर Ribbon में जाएं और Home Tab > Font Dropdown पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी पसंद का Font Style चुनें।
Font Size: Text Size Change करना
MS Word में Font Size option की मदद से आप selected text का size बदल सकते हैं। MS Word में default font size ‘11 pt‘ set होता है। मैं personally regular paragraphs के लिए 12 pt font size और headings के लिए 14 pt font size का उपयोग करता हूँ।
MS Word में Font Size Change करने का तरीका:
- जिस text का आप font size change करना चाहते हैं, सबसे पहले उसे select करें।
- फिर Ribbon में जाएं और Home Tab > Font Size Dropdown पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी पसंद का Font Size (12, 14, 16, etc.) select करें।
Font Color: Text का Color Change करना
MS Word में Font color की मदद से आप selected text का color बदल सकते हैं। MS Word में default font color ‘Black‘ set होता है।
MS Word में Font Color Change करने का तरीका:
- जिस text का आप font color change करना चाहते हैं, सबसे पहले उसे select करें।
- फिर Ribbon में जाएं और Home Tab > Font Color Icon पर क्लिक करें।
- इसके बाद color palette में से अपनी पसंद का Color select करें।
Text Highlight Color: Text Highlight करना
MS Word में Text Highlight Color का उपयोग करके आप किसी भी महत्वपूर्ण text को आसानी से highlight कर सकते हैं। यह selected text के background में रंगीन highlight जोड़ता है, जो ठीक उसी तरह का लगता है जैसा कि text highlighter marker से होता है।
MS Word में Text Highlight करने का तरीका:
- जिस text का आप highlight करना चाहते हैं, सबसे पहले उसे select करें।
- फिर Ribbon में जाएं और Home Tab > Text Highlight Color Icon पर क्लिक करें।
- इसके बाद color palette में से अपनी पसंद का Highlight Color select करें।
MS Word में Text Highlight Remove करने का तरीका:
- जिस text से आप highlight remove करना चाहते हैं, सबसे पहले उसे select करें।
- फिर Ribbon में जाएं और Home Tab > Text Highlight Color Icon पर क्लिक करें।
- इसके बाद No Color option select करें।